6th फेज में झारखंड की 4 सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में हो रहा मतदान, जानिए पूरी डिटेल 

झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले का इतिहास रहा है. बात दें कि, बीजेपी ने संजय सेठ तो वहीं कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को मैदान में उतारा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Jharkhand Loksabha election: देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है. छठे चरण का मतदान 25 मई यानी आज हो रहा है. इसी चरण में झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर भी मतदान होने वाला है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. वहीं बीजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चारों सीटों पर अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. चार सीटों पर 93 प्रत्याशी ताल ठोक रहे है. आइए आपको बताते हैं किनके-किनके बीच है मुकाबला और 2019 के चुनाव के क्या थे आंकड़े.