पंजाब में कांग्रेस और AAP के बीच खेल में फंस गई BJP! लेटेस्ट सर्वे में देखिए कैसा है हाल
वोट शेयर की बात करें तो सर्वे के अनुमानों में कांग्रेस को पंजाब में सबसे ज्यादा 30 फीसदी वोट शेयर, AAP को 27 फीसदी, अकाली दल को 17 और बीजेपी को सिर्फ 16 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Punjab Opinion Poll: बीजेपी ने जब से अपने लिए 370 और गठबंधन NDA के लिए 400 सीटें जितने का दावा किया है तभी से ये सवाल उठ रहा है कि, बीजेपी अपना ये टारगेट आखिर कैसे पूरा करेगी. गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक जैसे राज्यों में बीजेपी 2019 में ही पीक पर थी. अब पार्टी को और ज्यादा सीटें कहां से मिलेंगी? ऐसे ही उत्तर भारत में पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी की दाल गलने का चांस नहीं बन रहा है. एबीपी न्यूज-सी वोटर ने ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया है कि पंजाब में केजरीवाल और कांग्रेस एक-दूसरे से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी. दिलचस्प बात ये है कि, प्रदेश में कांग्रेस-आप की आपसी लड़ाई का भी फायदा बीजेपी को मिलता नहीं दिख रहा है.