UP के लेटेस्ट ओपिनियन पोल से बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें, आंकड़ों में तेजी से बढ़े सपा-INDIA के वोट

2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें, तो उस चुनाव में प्रदेश में 'मोदी लहर' चली थी. प्रदेश को 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी-NDA को कुल 64 सीटों पर जीत मिली थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

UP Loksabha Election: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल है. चुनाव से पहले ओपिनियन पोल और सर्वे भी आ रहे है. वैसे दिलचस्प यह है कि, सर्वे के आंकड़े लगातार बदल रहे है. यानी चुनावों में पार्टियों के लिए जनता के मन में रोज नए बदलाव हो रहे है. इसका ताजा उदाहरण है उत्तर प्रदेश के लिए आए लेटेस्ट ओपिनियन पोल का. एबीपी न्यूज सी-वोटर के ओपिनियन पोल के लेटेस्ट आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में बीजेपी-NDA को नुकसान तो वहीं सपा-INDIA को फायदा होता नजर आ रहा है. आइए आपको बताते हैं यूपी के लेटेस्ट ओपिनियन पोल के अनुमान.