बिहार के लोकसभा चुनाव में NDA और INDIA में से कौन है भारी, एक्सपर्ट और चुनावी जानकार से समझिए 

यशवंत देशमुख ने एक प्रमुख बात ये कही कि, जेडीयू के सिंबल पर चुनाव लड़ने की अपेक्षा बीजेपी के कमाल निशान पर चुनाव लड़ने पर स्ट्राइक रेट यानी जीतने की संभावना ज्यादा होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election Bihar: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल है. वर्तमान में सीट बटवारें से लेकर नामांकन का दौर चल रहा है. इन्हीं सब के बीच इस बार की साप्ताहिक सभा में चर्चा बिहार के लोकसभा चुनाव की. चुनाव से पहले ओपिनियन पोल की माने तो ये वही राज्य है जहां बीजेपी और उसका गठबंधन NDA पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार के चुनाव में थोड़ी कमजोर स्थिति में नजर आ रहा है. बिहार में बीजेपी के कमजोरी की मुख्य वजह विपक्षी दलों के बनाए गए गठबंधन INDIA अलायंस है. वैसे आपको बता दें कि, बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां बीजेपी के खिलाफ एकसाथ मैदान में है. आइए C-Voter के फाउंडर यशवंत देशमुख और TAK चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर से समझते हैं क्या है बिहार का चुनावी गणित.