99 सीट से बढ़कर कांग्रेस की कैसे हो गईं 101 सीटें? इसका जवाब बिहार और महाराष्ट्र में छिपा है

Pappu Yadav चाहते थे कि कांग्रेस उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत ये सीट राजद के खाते में चली गई जिसके चलते पप्पू को यहां से टिकट नहीं मिल पाया. हालांकि पप्पू ने इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर चौथी बार यहां से सांसद बन गए हैं. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Pappu Yadav: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार तो नहीं बना रही लेकिन राहुल गांधी की मेहनत और कांग्रेस की कामयाबी की बहुत चर्चा है. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा को दिया जा रहा है. 10 साल से 44 और 52 सीटों के कारण कांग्रेस का मजाक उड़ता रहा लेकिन 99 सीटें जीतकर कांग्रेस ने बीजेपी का बहुमत रोकने का धमाका किया.