छठे चरण में इन सीटों पर सबकी नजरें, नई दिल्ली से लेकर आजमगढ़ तक देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों की सीटों पर मतदान हो रहे हैं जिनमें कई VIP सीटें शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को छठे फेज की वोटिंग जारी है. देश की 428 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं. आज देश की 58 सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं. इस चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों की सीटों पर मतदान हो रहे हैं जिनमें कई VIP सीटें शामिल हैं. आइए जानते हैं उन सीटों के बार में जिनपर सभी की नजरें बनी हुई हैं.