NDA में चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा और ये चीजें चाहिए

लोकसभा में 16 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू किंग मेकर की स्थिति में आ गए हैं. क्योंकि केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी या फिर इंडिया गठबंधन की, यह तय करने में नायडू की भमिका काफी अहम हो गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने आंध्र प्रदेश चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की है. वहीं लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने 16 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. टीडीपी एनडीए का हिस्सा है. केंद्र की सत्ता में इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. एनडीए के लिए सबसे ज्यादा 240 सीटें बीजेपी ने हासिल की है. हालांकि एनडीए ने 292 सीटें जीती हैं जो बहुमत से ज्यादा है.