यूपी को बांटने के किस पुराने फॉर्मूले पर फिर लौटती दिख रहीं मायावती?

मायावती ने जनसभा मे एक बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की बात कही.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मायावती भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने 14 अप्रैल को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से चुनावी जनसभा की शुरुआत की. उनकी इस सभा की काफी चर्चा हो रही है. दरअसल मायावती ने जनसभा मे एक बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की बात कही.