मोदी कैबिनेट में अबतक शिंदे-अजीत पवार गुट को नहीं मिली जगह, महाराष्ट्र में बिखर जाएगा महायुति?
NDA सरकार में मंत्री बनाने का जो भी फॉर्मूला बना उससे NDA के सहयोगी दलों का माथा चकरा रहा है. सबसे ज्यादा अपमानित महसूस कर रहे हैं महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार.
ADVERTISEMENT

Modi Cabinet: लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत ज्यादा उठापटक होना तय हो गया है. एक तो एनडीए की तीनों पार्टियों ने महाराष्ट्र में बहुत खराब प्रदर्शन किया. ऊपर से मोदी सरकार में एकनाथ शिंदे और अजित पवार की हो गई भयंकर उपेक्षा. अपमान का घूंट पीकर भी बीजेपी के साथ हैं शिंदे और अजित पवार.