राहुल गांधी की इस बात से प्रभावित होकर पॉलिटिक्स में आईं महुआ मोइत्रा, पहले क्या करती थीं?
महुआ को पहली बार 2016 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के करीमपुर से टिकट मिला. वह चुनाव जीतकर विधायक बनीं. फिर 2019 के चुनाव में मोइत्रा को कृष्णानगर लोकसभा सीट से टिकट मिला और वह जीतकर लोकसभा पहुंचीं.
ADVERTISEMENT

सदन में पैसे लेकर सवाल पूंछने के मामले में महुआ को निष्कासित कर दिया गया है. महुआ राहुल गांधी से प्रभावित होकर राजनीति में आईं थीं.
Mahua Moitra Expulsion from Loksabha: तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा चर्चा में हैं. कैश फॉर क्वेरी यानी पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में उन्हें लोकसभा से निष्कासित किया जा चुका है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर गौतम अडानी के खिलाफ संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था. लोकसभा में एथिक्स कमेटी ने महुआ को ‘अनैतिक और अशोभनीय आचरण’ के लिए जिम्मेदार ठहराया. इस आधार पर महुआ की सांसद सदस्यता चली गई. पर इस बीच महुआ को लेकर विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस(INDIA) ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे BJP को जरूर टेंशन हुई होगी. उधर,