12 CM बन चुके इस समुदाय से! मराठों में कौन आता है पिछड़े वर्ग में, अभी कितना है आरक्षण?

कुणबी समुदाय राज्य की एक बड़ी आबादी में गिने जाते हैं. कुणबी भी मराठा ही हैं. लेकिन, मराठाओं और कुणबी समुदाय के बीच रोटी-बेटी का संबंध नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में इन दिनों मराठा आरक्षण को लेकर बवाल है. मराठा आरक्षण की मांग करने वालों का कहना है कि सभी मराठों का कुणबी माना जाए. कुणबी मराठा की ही एक उपजाति है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में आती है. आरक्षण की मांग करने वालों का तर्क है कि इससे सारे मराठों को ओबीसी आरक्षण का लाभ मिलेगा.