पूर्वांचल की 4 सीटों बलिया, घोसी, चंदौली और मिर्जापुर में जातियों के भंवर में उलझ गया है NDA, समझिए 

बलिया से बीजेपी ने नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है, वहीं समाजवादी पार्टी से सनातन पांडेय प्रत्याशी है. सनातन पांडेय पिछले चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन से उम्मीदवार थे तब वो बीजेपी के वीरेंद्र सिंह मस्त से नजदीकी मुकाबले में करीब 15000 वोटों वो हार गए थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव सातवें और आखिरी फेज के लिए 1 जून यानी कल वोटिंग होगी. सातवें फेज में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है. इन 57 सीटों में यूपी की 13 सीटें भी शामिल है. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. यूपी की इन 13 सीटों में चार सीटें बलिया, मिर्जापुर, चंदौली और घोसी ऐसी है जिन पर एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. इन सीटों पर को बीजेपी को कड़ी चुनौती देखने को मिल रही है और पार्टी अपनी सीटें गंवा भी सकती है. यूपी में बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं बसपा के प्रत्याशी बेशक चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन वो अन्य पार्टियों का खेल बिगाड़ सकते हैं. कहीं बसपा से बीजेपी को फायदा होता दिख रहा है तो कहीं सपा को हो रहा है.