'NEET री-एग्जाम या...', सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्रों को दिए ये 2 ऑप्शन
Re-NEET for Grace Marks Students: Supreme Court ने NTA को आदेश देते हुए कहा है कि जिन भी छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं उन्हें रद्द किया जाए और उन बच्चों के लिए फिर से नीट एग्जाम आयोजित किया जाए.
ADVERTISEMENT

Re-NEET for Grace Marks Students: नीट यूजी धांधली मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है. मामले में छात्रों की बड़ी जीत हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश देते हुए कहा है कि जिन भी छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं उन्हें रद्द किया जाए और उन बच्चों के लिए फिर से नीट एग्जाम आयोजित किया जाए. ऐसे 1563 बच्चे हैं. 23 जून को एग्जाम कराया जाएगा और 30 जून तक रिजल्ट घोषित हो सकता है. न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने इस मामले में आदेश दिया है.