बिहार में NDA में नीतीश और INDIA में कांग्रेस कमजोर कड़ी, क्या पीएम मोदी के सामने तेजस्वी दिखा पाएंगे दम? समझिए
हाल के दिनों में तेजस्वी यादव कुछ अलग ही नजर आए हैं. रैलियों में अपने करिश्माई अंदाज में भाषण और युवाओं के मुद्दों पर जोर देकर उन्होंने जनता को आकर्षित किया है. युवा तेजस्वी को पसंद कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar Lok Sabha Election: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प लड़ाई बिहार में देखने को मिल रही है. बिहार में चुनावी माहौल चरम पर है. बिहार में लोकसभा कि 40 सीटें है. 2019 के चुनाव में बीजेपी-NDA ने 40 में से 39 सीटें जीतकर सबका सूपड़ा साफ का दिया था. इस बार के चुनाव में भी पार्टी अपना पिछला प्रदर्शन दुहराने की फिराक में है. वैसे बिहार में इस बार की लड़ाई पिछली बार से अलग है. इस बार लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(RJD) कांग्रेस के साथ INDIA अलायंस में चुनाव लड़ रही है. प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं. RJD और कांग्रेस मिलकर बीजेपी-NDA को धूल चटाने के लिए जुटे हुए है. इनहीं सब बातों को समझने के लिए चुनावी सियासत पर नजर रखने वाले अमिताभ तिवारी ने इंडिया टुडे में अपना ओपिनियन लिखा है. आइए आपको बताते हैं अमिताभ तिवारी के अनुमानों में 2024 के चुनाव में कौन पड़ रहा भारी.