बिहार में पार्टी समेत कांग्रेस में आए पप्पू यादव, कौन हैं ये, इनके आने से INDIA को क्या फायदा?

राजेश रंजन जिन्हें पप्पू यादव के नाम से जाना जाता है. उनका जन्म बिहार के पूर्णिया में 24 दिसंबर 1967 में हुआ था. पप्पू यादव ने साल 1990 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता उसके बाद से उन्होंने काभी पीछे मुड़ के नहीं देखा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Pappu Yadav: पिछले दिनों बिहार में हुए कई उलटफेरों के बाद अब एक नया उलटफेर देखने को मिल रहा है. बीते दिन तेजस्वी यादव और आज लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव अपने बेटे सार्थक यादव के साथ कांग्रेस में शामिल हुए और उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया है. यानी पप्पू यादव भी अब विपक्षी INDIA अलायंस के हिस्सा बन गए हैं.