राष्ट्रपति मुर्मु ने इमरजेंसी को बताया देश का 'काला अध्याय', कहा- देश अराजकता में डूब गया...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन के दौरान तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल को संविधान पर "सबसे बड़ा हमला" कहा और इसे देश के इतिहास का "सबसे काला अध्याय" बताया

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Droupadi Murmu: 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू हो चुका है. सभी सांसद शपथ ले चुके हैं. ओम बिरला फिर से सदन के अध्यक्ष चुने गए हैं. लोकसभा सदस्यों के शपथग्रहण और स्पीकर के चुनाव के बाद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आप सभी देश के मतदाताओं का विश्वास जीतकर यहां आए हैं. देश और लोगों की सेवा करने का यह अवसर बहुत कम लोगों को मिलता है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे.