सिंधिया पर पहली बार इतना फायर हुईं प्रियंका, सिंधिया संग कैसे रहे गांधी परिवार के रिश्ते?
प्रियंका ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उन लोगों के काम करते हैं जो उन्हें महाराज बुलाते हैं. जब तक सिंधिया को कोई महाराज नहीं बुलाता तब तक वह किसी का काम नहीं करते. हम तो किसी को महाराज नहीं बुला पाएंगे.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया
Gandhi-Scindia Family Relations: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 15 नवंबर (बुधवार) को मध्यप्रदेश के दतिया में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची. रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला. प्रियंका ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उन लोगों के काम करते हैं जो उन्हें महाराज बुलाते हैं. जब तक सिंधिया को कोई महाराज नहीं बुलाता तब तक वह किसी का काम नहीं करते. हम तो किसी को महाराज नहीं बुला पाएंगे. उनका (सिंधिया) का कद तो छोटा है लेकिन उनका अहंकार बहुत बड़ा है. प्रियंका यहीं नहीं रुकी उन्होंने सिंधिया के परिवार को भी घेरा. प्रियंका ने कहा कि सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा को बखूबी निभाया है. सिंधिया ने विश्वासघात किया है.