जयपुर के अस्पताल में राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना का कर दिया रिएलिटी चेक

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अपनी ही सरकार की चिरंजीवी योजना का रिएलिटी चेक कर दिया है. राहुल गांधी जयपुर पहुंचे थे.

ADVERTISEMENT

जयपुर के अस्पताल में राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना का कर दिया रिएलिटी चेक
जयपुर के अस्पताल में राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना का कर दिया रिएलिटी चेक
Google CTA

Rahul Gandhi news: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी गुरुवार शाम 6 बजे से प्रचार पर रोक लग जाएगी. राजस्थान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच माना जा रहा है. इस बीच कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने पूरा जोर लगा रखा है कि सत्ता में वापसी हो जाए. वैसे पिछले कुछ चुनावों में राजस्थान का ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा नहीं रहा कि सत्तारूढ़ दल दोबारा वापसी कर पाया हो. लेकिन अशोक गहलोत को चिरंजीवी योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा है. गहलोत सरकार इसका जोरशोर से प्रचार कर रही है. इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अपनी ही सरकार की इस योजना का रिएलिटी चेक कर दिया है.