साप्ताहिक सभा: क्या राहुल बनेंगे विपक्ष के नेता? कांग्रेस ने राहुल गांधी को सौंपी सबसे बड़ी जिम्मेदारी
8 जून को हुई बैठक में CWC ने एक प्रस्ताव पारित किया. कहा गया कि राहुल गांधी को विपक्ष के नेता का पद ले लेना चाहिए. आदेश रावल का भी मानना है कि राहुल LOP का पद स्वीकार कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी बनेंगे विपक्ष के नेता? कांग्रेस कार्यसमिति ने प्रस्ताव पारित कर राहुल से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने को कहा है. हालांकि, राहुल गांधी ने इस पर विचार करने के लिए समय मांगा है. अगले हफ्ते संसद सत्र में इसका फैसला हो सकता है. पिछले दो लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2014 और 2019 में कांग्रेस को आवश्यक 10% सीटें नहीं मिलीं, इस बार 99 सीटों के साथ कांग्रेस को एलओपी मिलेगी. इस बार की न्यूज Tak की साप्ताहिक सभा में ‘Tak’ क्लस्टर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने इसी मुद्दे और प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर वरिष्ठ पत्रकार आदेश रावल के साथ बात की है. आइए आपको बताते हैं, इस चर्चा के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु.