PM मोदी के सेल्फी प्वाइंट की जानकारी शेयर करना अफसर को पड़ा भारी, हुआ ट्रांसफर! ये है पूरा विवाद

अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ में 27 दिसंबर 2023 को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले स्थायी सेल्फी बूथ की लागत 6.25 लाख रुपये है, जबकि इस तरह के अस्थायी बूथ की लागत 1.25 लाख रुपये है.

ADVERTISEMENT

Pm Selfie Point
Pm Selfie Point
google news

PM Selfie Booth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3-D सेल्फी बूथ और सेल्फी पॉइंट में लागत की सच्चाई का पता लगाने वाले रेलवे के अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, आरटीआई में बूथ के बारे में जानकारी देने के बाद मध्य रेलवे ने अपने मुख्य PRO शिवराज मानसपुरे का ट्रांसफर कर दिया. मानसपुरे के कार्यकाल के अंत से पहले ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया है, जो आमतौर पर दो साल तक चलता है. ना सिर्फ ट्रांसफर किया गया है बल्कि अब जानकारी देने के लिए कुछ नए नियम भी बनाए गए हैं. आइए आपको बताते हैं रेलवे ने नियम में क्या बदलाव किए हैं और ये पूरा मामला आखिर है क्या?