‘जो चाहो पहनो जो चाहो खाओ’, कर्नाटक में हिजाब बैन हटाएगी सिद्दारमैया सरकार! क्या है विवाद?

हिजाब को लेकर प्रदर्शनों और विरोधों के बीच 5 फरवरी 2022 को कर्नाटक सरकार ने स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म को अनिवार्य करने का फैसला ले लिया. इसके बाद कुछ छात्राओं ने कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया थी.

ADVERTISEMENT

Hijab
Hijab
google news

Hijab ban in Karnataka: 22 दिसंबर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक सभा में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में हिजाब पर लगा बैन हटा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पोशाक पहनने को स्वैच्छिक स्वतंत्रता बताते हुए इसपर से बैन हटाने का फैसला लेने की बात कही. कर्नाटक में साल 2021 से हिजाब का मुद्दा गरमाया हुआ है. 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी इस मुद्दे पर जमकर सियासत हुई थी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर बैन लगा दिया था जिसे कर्नाटक हाई कोर्ट ने सही करार दिया था. बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया था लेकिन कोई फैसला नहीं आ पाया था. अब सिद्धारमैया के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिजाब पर से बैन वापस लेने पर विचार कर रही है. आइए बताते हैं क्या है हिजाब विवाद और अब तक क्या हुआ है इस मुद्दे पर.