कहानी कपिल सिब्बल की, कांग्रेस छोड़ने के बावजूद कैसे बन गए हैं गांधी परिवार की जरूरत!

कपिल सिब्बल वकीलों की सबसे बड़ी संस्था सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चौथी बार अध्यक्ष चुने गए हैं. देश के मशहूर, महंगे और दमदार वकीलों में गिनती होती है. इसी प्रोफेशनल मेरिट से कपिल सिब्बल को राजनीति में ऊपर चढ़ने में मिली. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Kapil Sibbal: राहुल गांधी से निराश होकर, नाराज होकर उन्हें भला-बुरा बोलकर कांग्रेस से जाने वाले नेताओं की लिस्ट तो लंबी है लेकिन कपिल सिब्बल लिस्ट में अकेले ऐसे नाम हैं जो कांग्रेस छोड़कर भी कांग्रेसी बने हुए हैं. न कभी कांग्रेस को कोसते हैं, न कभी राहुल गांधी को विलेन बनाते हैं. कपिल सिब्बल कांग्रेस में नहीं लेकिन कांग्रेस से दूर होकर भी कांग्रेस का ही काम कर रहे हैं.