उत्तरकाशी में मजदूरों को बचाएंगे थाईलैंड के एक्सपर्ट्स! कौन हैं ये लोग, क्या हैं इनमें खास?

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच पहाड़ के अंदर बन रही सुरंग में एक घटना घटी. 4.5 किलोमीटर लंबी इस सुरंग में 12 नवंबर (रविवार) सुबह 4 बजे भूस्खलन हुआ. इसमें सुरंग का एक हिस्सा धंस गया. जिसमें 40 मजदूर फंसे हुए हैं.

ADVERTISEMENT

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत एक टनल में हादसा हुआ है जिसमें चालीस मजदूर फंसे हुए हैं. जिनको निकालने के लिए सरकार ने थाईलैंड की मदद ली है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत एक टनल में हादसा हुआ है जिसमें चालीस मजदूर फंसे हुए हैं. जिनको निकालने के लिए सरकार ने थाईलैंड की मदद ली है.
google news

Uttarakhand Tunnel Incident: दिवाली के शुभ अवसर पर जहां सभी लोग अपने घरों में खुशियां मना रहे थे, इसी बीच उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यह हादसा उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुआ. उत्तराखंड में बन रहे चारधाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत एक सुरंग बनाई जा रही है. यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच पहाड़ के अंदर बन रही सुरंग में यह घटना घटी. 4.5 किलोमीटर लंबी इस सुरंग में 12 नवंबर (रविवार) को सुबह 4 बजे भूस्खलन हुआ. इसका एक हिस्सा धंस गया. जिसमें 40 मजदूर फंसे हुए हैं. NDRF और SDRF की टीमें रेस्कयू ऑपरेशन चला रही हैं. अब सरकार ने थाईलैंड की रेस्क्यू एजेंसी से संपर्क किया है. इस एजेंसी के एक्सपर्ट्स ने 2018 में थाईलैंड की एक गुफा में फंसे 13 सदस्यों को 17 दिन बाद सफलतापूर्वक निकाल लिया था.