तड़के 3:28 बजे बंगाल के मंत्री अरेस्ट, ED के सारे एक्शन पर क्यों उठाए जा रहे सवाल?
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के 2004-2014 के शासन के बीच ED ने कुल 26 केस दर्ज थे. इसमें 14 विपक्षी नेताओं पर, तो 12 कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेताओं पर थे.
ADVERTISEMENT

ईडी ने TMC मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को राशन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया है.
न्यूज तकः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले दो दिनों में राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक कई एक्शन लिए. बंगाल में तो मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक को उनके घर से देर रात 3:28 बजे गिरफ्तार किया गया. मलिक पर प्रदेश का खाद्य मंत्री रहते हुए घोटाले के आरोप हैं. राजस्थान में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा पर ED का छापा पड़ा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ED का समन मिला. एक के बाद एक विपक्षी नेताओं पर ED के ये ऐक्शन चर्चा में हैं. आरोप लग रहे हैं कि ED सिर्फ विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है.