उत्तरकाशी टनल में अब प्लान बी पर काम तेज, वर्टिकल ड्रिलिंग के संग रैट माइनर्स भी जुटे

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में 16 दिन से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए अब वर्टिकल ड्रिलिंग (ऊपर से या लंबवत ड्रिलिंग) चल रही है. कुल 86 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग में से 31 मीटर काम पूरा हो चुका है.

ADVERTISEMENT

उत्तरकाशी सुरंग में ऑगर मशीनों के फेल हो जाने के बाद वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है.
उत्तरकाशी सुरंग में ऑगर मशीनों के फेल हो जाने के बाद वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है.
google news

उत्तरकाशी सुरंग हादसा: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में 16 दिन से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए अब वर्टिकल ड्रिलिंग (ऊपर से या लंबवत ड्रिलिंग) चल रही है. कुल 86 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग में से 31 मीटर काम पूरा हो चुका है. वर्टिकल ड्रिलंग मशीन सुरंग के ऊपर से नीचे की ओर खुदाई कर रही है. नेशनल हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रही है. इसके एमडी महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन 40 मीटर तक खुदाई कर सकती है उसके बाद बड़ी मशीन काम करेगी. इस प्रक्रिया में करीब 100 घंटे (30 नवंबर) तक लग सकते हैं.