पायलट को मुक्का मारने के बाद रनवे के पास खाते यात्रियों का वीडियो वायरल, अब ये कहानी पता चली

नोटिस के मुताबिक इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट दोनों ही यात्रियों के लिए उचित सुविधा व्यवस्था करने के लिए ऐक्टिव नहीं थे. नोटिस में यह भी है कि, विमान को ‘रिमोट बे सी-33’ आवंटित किया गया था जिसने यात्रियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Indigo Flight Case: आजकल IndiGo एयरलाइन में कभी तकनीकी खराबी तो कभी यात्रियों का पायलट पर हमले का वीडियो सामने आ रहा है. इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्रियों को रनवे पर बैठकर खाना खाते देखा जा सकता है. वैसे इस वायरल वीडियो के बारे में बताने से पहले एक बड़ी खबर ये है कि, अब IndiGo की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय(MoCA) के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी(BCAS) ने इंडिगो को एक नोटिस जारी किया है. IndiGo को यह नोटिस रनवे पर यात्रियों के खाना खाने के वीडियो वायरल होने के बाद जारी किया गया है.