18 साल पहले पूर्व PM मनमोहन सिंह ने इग्जैक्टली क्या कहा था जिसे लेकर वायरल है पीएम मोदी का बयान?

साल 2006 की राष्ट्रीय विकास परिषद की 52वीं बैठक में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने अपना सम्बोधन दिया था. उस सम्बोधन में उन्होंने कमजोर वर्गों SC/ST, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों को लेकर बात की थी.

ADVERTISEMENT

PM Modi and Manmohan Singh
PM Modi and Manmohan Singh
Google CTA

Muslim Controversy: पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के एक कथित पुराने बयान का हवाला देकर ऐसी बात कही है, जिसपर बवाल मचा हुआ है. असल में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 9 दिसंबर 2006 को राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक को संबोधित किया था. इसी भाषण के एक अंश को लेकर 18 साल बाद अब बवाल मचा हुआ है. पूर्व पीएम के इसी भाषण को कोट करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिमों का हितैषी करार दिया है. उन्होंने ये तक कहा है कि, कांग्रेस की सरकार वाले तो ये कहते थे कि, देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है.' इसी बात को लेकर जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है. आइए आपको बताते हैं उस भाषण में मनमोहन सिंह ने आखिर कहा क्या था?