ऐसा क्या हुआ कि वोटिंग के तुरंत बाद BJP ने हजारीबाग से अपने सांसद जयंत सिन्हा को थमाया नोटिस?
पहले टिकट बंटवारें के बीच जयंत सिन्हा का बीजेपी के अलाकमान से चुनावी राजनीति से मुक्त करने का अनुरोध. फिर उनके बेटे आशीर का पिछले दिनों में कांग्रेस का दामन थामना.
ADVERTISEMENT

Jayant Sinha: बीजेपी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग लोकसभा सीट से सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी ने उनसे चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेने को लेकर पार्टी की छवि 'खराब' करने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा. दरअसल 20 मई को हजारीबाग में वोटिंग थी. जयंत सिन्हा पार्टी के प्रचार में भी शामिल नहीं हुए थे और वोट देने भी नहीं गए. जिसके बाद ये नोटिस जारी की गई. बता दें कि, जयंत सिन्हा पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं. वो हजारीबाग से सांसद है लेकिन इस बार उन्होंने पार्टी आलाकमान से चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी जिससे मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया.