महाराष्ट्र में CM शिंदे और उनके डिप्टी अजित पवार के बीच आखिर चल क्या रहा है?

महाराष्ट्र में क्या फिर कोई सियासी बवाल मचने वाला है? ऐसा इसलिए क्योंकि इस बात के बिलकुल साफ संकेत दिख रहे हैं की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा.

ADVERTISEMENT

अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के बीच चल रहे विवाद के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाला विधानसभा चुनाव साथ में लड़ा जाएगा या फिर एनडीए गठबंधन का भी हाल महा विकास अघाड़ी की ही तरह होगा.
अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के बीच चल रहे विवाद के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाला विधानसभा चुनाव साथ में लड़ा जाएगा या फिर एनडीए गठबंधन का भी हाल महा विकास अघाड़ी की ही तरह होगा.
Google CTA

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में क्या फिर कोई सियासी बवाल मचने वाला है? ऐसा इसलिए क्योंकि इस बात के बिलकुल साफ संकेत दिख रहे हैं की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा. वैसे तो शिंदे की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई तो इसमें अजित पवार भी दिखे. पर इससे पहले वो कई दिनों तक राज्य सचिवालय भी नहीं गए थे. इसी के बाद चर्चा और तेज हुई की क्या अजित नाराज हैं और कोई बड़ा कदम उठाएंगे. आखिर पवार और एकनाथ शिंदे के बीच ऐसा क्या फंसा है जो सुलझने का नाम नहीं ले रहा?