महाराष्ट्र कैडर की IAS पूजा खेडकर पर लगे आरक्षण और दिव्यांगता में फर्जीवाड़े के आरोपों की क्या है सच्चाई? जानिए
पूजा के पिता रिटायर्ड ऑफिसर है और चुनाव भी लड़ चुके है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पूजा खेडकर के पैरेंट्स के पास 110 एकड़ कृषि भूमि है, इसके अलावा छह दुकानें, सात फ्लैट (एक हीरानंदानी में), 900 ग्राम सोना, हीरे, 17 लाख की सोने की घड़ी और चार कारें हैं. खुद IAS पूजा खेडकर के पास 17 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
ADVERTISEMENT

IAS Pooja Khedkar case: महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की चर्चा पूरे देश में हो रही है. पूजा पर आरोप है कि, उन्होंने UPSC की सिविल सर्विसेज की परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए दिव्यांगता और OBC का फेक सर्टिफिकेट दिखाया था. जबकि जांच में पाया गया कि IAS पूजा क्रीमी लेयर ओबीसी हैं, जिन्हें UPSC की परीक्षा में आरक्षण नहीं मिलता है. ऐसे ही उन्होंने दो बार UPSC की परीक्षा पास की है. पहली बार मए उन्हें इंडियन रेवेन्यू सर्विस(IRS) मिला था वहीं दूसरी दफा उन्हें IAS मिला. दिलचस्प बात ये है कि, पहली बार उन्होंने PwBD-1 का सर्टिफिकेट लगाया था वहीं दूसरी बार PwBD-5 का. जानकारी ये भी है कि, केंद्र सरकार तथ्यों की जांचकर उनपर कड़ी कार्रवाई करने वाली है. आइए आपको बताते हैं पूजा खेडकर के आरक्षण और दिव्यांग कोटे की क्या है असलियत.