जब PM ने खुद के गरबा का फर्जी वीडियो देखा, रश्मिका भी हुई थीं शिकार, ये डीप फेक क्या है?

हाल में ही दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना डीप फेक का शिकार हो चुकी हैं. अभी एक्ट्रेस काजोल का डीप फेक वीडियो भी वायरल हो रहा है. ये डीप फेक क्या है, जिसको लेकर पीएम भी चिंता जाहिर कर रहे हैं?

ADVERTISEMENT

रश्मिका मंदाना के बाद प्रधानमंत्री मोदी और अब काजोल का डीप फेक वीडियो वायरल.
रश्मिका मंदाना के बाद प्रधानमंत्री मोदी और अब काजोल का डीप फेक वीडियो वायरल.
Google CTA

What is Deepfake: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर शायद आपने भी एक वीडियो देखा होगा. इस वीडियो में पीएम मोदी गरबा करते दिख रहे थे. खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस वीडियो को देखा और फिर अब बताया है कि स्कूल के दिनों से उन्होंने तो गरबा किया ही नहीं है. असल में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पीएम मोदी हैं ही नहीं. पीएम मोदी ने इस संदर्भ में डीप फेक की बात की है.