जयपुर में चिकन और मीट की दुकानें बंद कराने निकले बाबा बालमुकुंद कौन हैं?
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुए एक दिन भी नहीं हुआ. न ही मंत्री तय हुए न ही मुख्यमंत्री. लेकिन बीजेपी विधायकों का रुतबा पहले ही दिन से दिखना शुरू हो गया है. हम बात कर रहे हैं जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते बाबा बालमुकुंद आचार्य की.
ADVERTISEMENT

acharya bal mukund bjp mla hawamahal jaipur rajasthan
Who is Balmukund Acharya in Rajasthan: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुए एक दिन भी नहीं हुआ. न ही मंत्री तय हुए न ही मुख्यमंत्री. लेकिन बीजेपी विधायकों का रुतबा पहले ही दिन से दिखना शुरू हो गया है. हम बात कर रहे हैं जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते बाबा बालमुकुंद आचार्य की. बालमुकुंद आचार्य जयपुर के बालाजी हाथोज धाम के महंत हैं. वह अक्सर अपने कारनामों की वजह से खबरों में बने रहते हैं. अब उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वह नगर निगम विजिलेंस कमिश्नर को फोन कर जयपुर की सड़कों पर मीट की दुकानों को हटाने की बात कर रहे हैं. विधायक बाबा ने अधिकारी से कहा कि मैं शाम तक आप से रिपोर्ट लूंगा.