कौन हैं डेरेक ओ ब्रायन, जो आवाज उठाने पर बार-बार संसद से हो जाते हैं निलंबित?
संसद की सुरक्षा के मुद्दे पर गुरुवार को राज्यसभा में हंगामा करने की वजह से तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन से निलंबित कर दिए गए हैं. आसन की अवमानना का उनका मामला विशेषाधिकार समिति को भी भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Derek O'brien
Suspension from Rajyasabha: संसद की सुरक्षा के मुद्दे पर गुरुवार को राज्यसभा में हंगामा करने की वजह से तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन से निलंबित कर दिए गए हैं. आसन की अवमानना का उनका मामला विशेषाधिकार समिति को भी भेज दिया गया है. असल में लोकसभा में घुस आए दो युवकों और उनके हंगामे के मामले के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी क्रम में लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद 14 लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सांसद (डेरेक) सदन की कार्यवाही निलंबित किए गए हैं.