2024 का लोकसभा चुनाव कौन जीतेगा? देश के इन 4 बड़े चुनाव विश्लेषकों की राय जानिए
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत और तेलंगाना में मिली हार के बाद अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कयासबाजी तेज है. इन विधानसभा चुनावों के नतीजों के आधार पर लोग अलग-अलग आंकलन कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election 2024: हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन राज्यों में जीत हासिल की है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत और तेलंगाना में मिली हार के बाद अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कयासबाजी तेज है. इन विधानसभा चुनावों के नतीजों के आधार पर लोग अलग-अलग आंकलन कर रहे हैं. कोई इसे सेमीफाइनल बताकर कह रहा है कि बीजेपी ने 2024 का रण तो अभी से जीत लिया. ऐसा भी मानने वाले लोगों की संख्या काफी है, जिन्हें लगता है कि विपक्ष का इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) बीजेपी की विजय यात्रा को रोक देगा. 2024 का चुनाव कौन जीतेगा? इसपर देश के मशहूर चुनाव विश्लेषक क्या सोचते हैं?