मोदी के साथ मंच क्यों नहीं साझा करना चाहते हैं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा?

जोरमथंगा केंद्र में भाजपा समर्थित NDA अलायंस के हिस्सा हैं. सवाल है की NDA का हिस्सा होने के बावजूद वो बीजेपी और मोदी के खिलाफ कैसे हैं.

ADVERTISEMENT

Zoramthanga Mizoram News
Zoramthanga Mizoram News
Google CTA

Mizoram Election: मिजोरम में 7 नवंबर को पोलिंग होनी है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. सीएम ने कहा है कि वो मोदी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे. उन्होंने मणिपुर में हुई हिंसा का भी जिक्र किया है. जोरमथांगा मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के चीफ हैं और केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) के साथ हैं. हालांकि मिजोरम में MNF और BJP अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. आखिर चुनाव से ठीक पहले जोरमथंगा पीएम मोदी लेकर ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं?