चुनाव से पहले अजीत पवार और शरद पवार फिर आएंगे एक साथ? शरद गुट के नेता ने कर दिया साफ

शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि 'एनसीपी दो धड़ों में बंट गई है, दोनों ही पार्टी के सिंबल भी अलग हो गए हैं. इसलिए ही दोनों के बीच गठबंधन होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maharashtra Politics: NCP (शरद पवार) गुट के नेता जयंत पाटिल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए अजित पवार की पार्टी एनसीपी के साथ गठबंधन को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है. पाटिल ने कहा कि हाल ही में हुए आम चुनाव में उनकी पार्टी को जनता से खूब समर्थन मिला है.