क्या MP में मोहन यादव को CM बनाने का फायदा बीजेपी को यूपी-बिहार के ‘यादव वोट’ में मिलेगा?
अंग्रेजी अखबार दि हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुन इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी (SP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दो प्रमुख यादव चेहरों अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को चुनौती देना चाहती है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से क्या यूपी और बिहार पर बीजेपी की नजर
NewsTak: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने एमपी में शिवराज सिंह चौहान पर मोहन यादव को तरजीह देकर पड़ोसी राज्यों के वोटरों को भी साधने की कोशिश की है. मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं और वर्तमान में वह महाकाल की नगरी उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं.