क्या हरियाणा में आंतरिक कलह से उबर कर दम दिखा पाएगी कांग्रेस? वरिष्ठ पत्रकारों ने सब बता दिया

हरियाणा की 65 फीसदी आबादी ग्रामीण है. यानी प्रदेश के दो करोड़ मतदाताओं में से करीब एक करोड़ 30 लाख वोटर्स मूलतः ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते है और ग्रामीण इलाकों में किसान आंदोलन एक बड़ा मुद्दा है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Haryana Loksabha Election: देश में चल रहा लोकसभा का चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है. चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में 427 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. छठे चरण में 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भी मतदान होगा. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा में क्लीन स्वीप किया था. लेकिन इस बार हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है. यहीं वजह है कि, हरियाणा का चुनाव इस बार खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हरियाणा के चुनाव को समझने के लिए हमने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों से बात की है कि, इस चुनाव में वोटर्स के लिए हरियाणा में क्या है मुद्दा? आइए आपको बताते हैं.