बजरंग बली की शरण में कांग्रेस! गहलोत सरकार की वापसी के लिए पार्टी ने तैयार किया रोडमैप

Congress Progrsmme in Salasar Balaji: राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है. कर्नाटक चुनावों में मिली जीत के बाद पार्टी बजरंग बली की शरण में जाकर चुनावी बिगुल का आगाज करेगी. खास तौर पर हनुमानजी की नगरी सालासर बालाजी से चुनावी रोडमैप तैयार कर दो दिन […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan: सीएम गहलोत के सामने चुनौतियों का पहाड़, कैसे रिपीट होगी कांग्रेस सरकार
Rajasthan: सीएम गहलोत के सामने चुनौतियों का पहाड़, कैसे रिपीट होगी कांग्रेस सरकार
Google CTA

Congress Progrsmme in Salasar Balaji: राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है. कर्नाटक चुनावों में मिली जीत के बाद पार्टी बजरंग बली की शरण में जाकर चुनावी बिगुल का आगाज करेगी. खास तौर पर हनुमानजी की नगरी सालासर बालाजी से चुनावी रोडमैप तैयार कर दो दिन तक विधायकों से महामंथन के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जनता के बीच में जाएगी. इस महामंथन व प्रशिक्षण शिविर को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा संबोधित करेंगे.

सालासर में होने वाले शिविर को लेकर देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत सालासर पहुंची. देवस्थान मंत्री ने बताया कि 200 कमरे सालासर की होटल्स में विधायकों और कांग्रेस के नेताओ के ठहरने के लिए बुक किए गए है. भाजपा को घेरते हुए मंत्री रावत ने कहा की धर्म के ठेकेदारों को जवाब देने के लिए कांग्रेस सालासर से चुनावी रोडमैप तैयार करेगी.

निर्वतमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि धार्मिक केंद्र सालासर में सीएम गहलोत 1 जुलाई को सबसे पहले सालासर बालाजी गौशाला में गायों की पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद गायों की गौसेवा कर बालाजी गौशाला संस्थान से सालासर बालाजी मंदिर पहुंचेगेंय. बालाजी की पूजा अर्चना करने के बाद सीएम विधायकों को संबोधित करेंगे. वही, मंत्री शकुंतला रावत ने कहा धर्म के ठेकेदारों को जवाब देने के लिए सीएम गहलोत ने 594 मंदिरों के जीर्णोद्वार के लिए करोड़ों रुपए मंदिरों में दिए है और अनेकों मंदिरों में कॉरिडोर का निर्माण होगा. कांग्रेस सालासर में पूजा पाठ से ही चुनावी आगाज करेगी. सालासर में होने वाले प्रशिक्षण शिविर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है.

Bharatpur: बजरंगबली ने जलाई थी रावण की लंका, अच्छा होगा सीएम गहलोत उन्हें ना ललकारें- नेता प्रतिपक्ष