रविंद्र सिंह भाटी की बीजेपी में होगी वापसी? इस सवाल पर भजनलाल सरकार के मंत्री ने दे दिया ये जवाब
रविंद्र सिंह भाटी के बीजेपी में शामिल होने की संभावनाओं के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है. जिसके बाद उनके पार्टी में वापसी की चर्चाएं जोरों पर हैं. इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी जवाब दिया है.
ADVERTISEMENT

Ravindra Singh Bhati
बीजेपी ज्वॉइन करने के कुछ दिन के भीतर ही बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) ने पार्टी के लिए चिंताएं बढ़ा रखी हैं. कयास है कि वह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election-2024) की तैयारी में लगे हुए हैं. जबकि बीजेपी (BJP) में शामिल होने की उनकी संभावनाएं भी बरकरार है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के बाद उनके पार्टी में वापसी की चर्चाएं जोरों पर हैं. इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी जवाब दिया है.