राजस्थान: IFS अधिकारी को मंत्री अशोक चांदना से जान का खतरा, SP से लगाई सुरक्षा की गुहार
Rajasthan: बीते दिनों पहले मंत्री अशोक चांदना की एक अधिकारी को धमकाते हुए की वीडियो वायरल हो रही थी. जिसमें मंत्री अशोक चांदना बूंदी जिले में एक IFS अफसर को डांट लगाते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने काम रोकने को लेकर चेतावनी देते हुए अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई थी. मंत्री अशोक चांदना बैठक […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan: बीते दिनों पहले मंत्री अशोक चांदना की एक अधिकारी को धमकाते हुए की वीडियो वायरल हो रही थी. जिसमें मंत्री अशोक चांदना बूंदी जिले में एक IFS अफसर को डांट लगाते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने काम रोकने को लेकर चेतावनी देते हुए अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई थी. मंत्री अशोक चांदना बैठक में अधिकारियों को ट्रांसफर का डर दिखाते हुए धमकाते नजर आए. मंत्री ने बूंदी उपवन संरक्षक टी मोहनराज को जमकर लताड़ लगाई. मंत्री चांदना ने कहा कि आप आग के ढेर पर बैठे हैं, जिस दिन मौका मिलेगा सब ब्याज समेत लौटा दूंगा. आगे कहा कि मैंने पहले आपको कभी फोन नहीं किया लेकिन मुझे सब पता है कि आप काम क्यों रोकते हो. मंत्री चांदना ने अधिकारी पर हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया.
