Rajasthan Weather update: प्रदेश में गर्मी बढ़ी, 26 मार्च से चलेंगी तेज हवाएं, फिर पलटेगा मौसम
Rajasthan Weather update: राजस्थान में लू ने दस्तक दे दी है. राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से राहत मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
राजस्थान में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज हो रहा है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री (सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर) दर्ज किया गया है. मौसम विभाग (IMDB) के मुताबिक बाड़मेर, जोधपुर, जालोर व आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है.