Rajasthan: रेगिस्तान में सूखी पड़ी नदी में पानी देख नाचने लगे ग्रामीण, पूजा करके ओढाई चुनरी
राजस्थान में मरूगंगा के नाम से विख्यात लूणी नदी में पानी को देखकर ग्रामीण खुशी के मारे झूमने लगे.
ADVERTISEMENT

मेहमानों का मान-सम्मान करना राजस्थान की परंपरा रही है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां पर जल-जमीन को भी लोग उतना ही आदर सम्मान देते हैं. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में जल और जमीन को सालों से भगवान का दर्जा दिया जाता है और लोग उनकी पूजा करते हैं. बारिश (Rain in Rajasthan) के दिनों में सालों पुरानी सूखी नदियों में जब पानी की चादर चलती है तो महिलाएं थाली-चुनरी लेकर उसका स्वागत करने पहुंच जाती है. ऐसा ही नजारा रेगिस्तान में भी दिखा जहां सूखी नदी में पानी देखकर ग्रामीण खुशी से नाचने लगे.