Nagaur: हनुमान जी के घर में ही सेंधमारी करने आ गए हरियाणा वाले! Rajasthan Elections RLP Vs JJP

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

haryana deputy chief minister dushyant singh chautala reached nagaur said will contest elections in rajasthan

social share
google news

राजस्थान में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही हैं, ऐसी चर्चा गरम है। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में उनका बीजेपी से गठबंधन है जो कि राजस्थान में भी बनने वाला है। जेजेपी नेता और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि राजस्थान में इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी अपने सदस्य बनाने से लेकर ग्राउंड लेवल पर तैयारी भी पूरी कर चुकी है। तो क्या माना जाए कि राजस्थान के जाट वोटों में सेंध लगाने के लिए अब बीजेपी जेजेपी का सहारा लेने वाली है, अगर ऐसा हुआ तो हनुमान बेनीवाल को चुनाव में बड़ा नुकसान भी हो सकता है, क्यों कि अभी तक ऐसा माना जा रहा था कि जाट वोट बैंक बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के साथ है, लेकिन बीजेपी और जेजेपी का अगर मेल हो जाता है तो हनुमान जी का खेल बिगड़ भी सकता है।

haryana deputy chief minister dushyant singh chautala reached nagaur said will contest elections in rajasthan

यह भी देखे...

    follow on google news