Alwar: 600 कमांडोज, नहलाने के लिए 'कुंवारी लड़कियां', ऐसी लग्जरी लाइफ जीता था सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा

ADVERTISEMENT

हाथरस में सत्संग आयोजन में भगदड़ मचने के बाद सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा काफी चर्चा में हैं. उससे भी ज्यादा चर्चा में है उसके आश्रम और लग्जरी लाइफ के किस्से.

Google CTA

हाथरस में सत्संग आयोजन में भगदड़ मचने के बाद सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा काफी चर्चा में हैं. उससे भी ज्यादा चर्चा में है उसके आश्रम और लग्जरी लाइफ के किस्से. ऐसा बाबा जिसे पसंद है लग्जरी लाइफ, जो करता है फॉर्च्यूनर की सवारी और जिनके चारों तरफ हर वक्त कुंवारी लड़कियां रहती हैं. लेकिन 2 जुलाई की घटना के बाद उसके राज अब खुलने लगे हैं. इस सत्संग में 2.50 लाख से भी ज्यादा भक्त पहुंच गए. थोड़ा वक्त बीता और बाबा की भक्ति में लीन लोग हादसे का शिकार हो गए. भीड़ एक साथ निकली तो रास्ता छोटा पड़ गया और लोग एक दूसरे पर चढ़कर बाहर निकलने लगे.