'मैं जाट की बेटी हूं, बुला किसको बुलाता है'...गाजियाबाद में महिला ने काटा बवाल, युवक को गालियाें के साथ दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक महिला का युवक को गालियां देते और जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. ये पुलिस की मौजूदगी हो रहा था. हैरानी की बात है कि घटना के बाद आराेपी महिला ने उल्टा पीड़ित युवक पर ही केस दर्ज करवा दिया. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने इसकी जांच निवाड़ी पुलिस से हटाकर मोदीनगर थाना पुलिस को सौंप दी है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
google news

Ghaziabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला का बीच सड़क पर युवक को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए वीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला युवक को जान से मारने की धमकी भी दे रही है. ये घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. यहां रात के अंधेरे में पुलिस की मौजूदगी में महिला ने जमकर हंगामा किया. वीडियो में महिला खुद को जाट समाज से बताते हुए और पेशे से वकील होने का दावा करते हुए युवक पर रौब झाड़ती नजर आ रही है. हैरानी वाली बात है कि इस दौरान मौके पर दो दरोगा भी वर्दी में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने महिला को रोकने के बजाय चुप्पी साधे रखी. वीडियो वायरल होने के बाद अब एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस की जांच निवाड़ी थाने से हटाकर मोदीनगर थाने को सौंप दी है.