Jaipur: BJP वालों कमर कस लो…आलाकमान का आशीर्वाद लेकर आ रहे हैं जोशी!

ADVERTISEMENT

Jaipur: Buckle up BJP people… Joshi is coming with the blessings of the high command!

Google CTA

बीजेपी वाले नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पूरे जोश में हैं, राजस्थान में बीजेपी को मजबूत करने का दावा कर रहे सीपी जोशी, आलाकमान का आशीर्वाद लेकर जयपुर पहुंचने वाले हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं, बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से देश के गृह मंत्री अमित शाह

से मुलाकात की ये तस्वीरें राजस्थान में बीजेपी वालों को बड़ा मैसेज दे रही हैं, ये तस्वीरें बता रही हैं कि अब बीजेपी आलाकमान ने राजस्थान की कमान

जोशी के सुपुर्द कर दी है, यानि अब होगा वही जो जोशी जी चाहेंगे…सीपी जोशी ने अमित शाह से मुलाकात की, ओम माथुर से भी मिले, और अब एक नई

रणनीति के साथ राजस्थान का रुख करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दो अप्रैल को जोशी जी जयपुर पहुंच रहे हैं, जयपुर में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होनी है, इस बैठक में बीजेपी प्रदेश कार्य़ालय में पार्टी के तमाम दिग्गज एक साथ दिखने वाले हैं। खुद महारानी वसुंधरा राजे भी कोर कमेटी की इस बैठक

में हिस्सा लेने पहुंचने वाली है। किरोड़ी लाल मीणा को भी कोर कमेटी में शामिल किए जाने की अटकलें हैं।

Jaipur: Buckle up BJP people… Joshi is coming with the blessings of the high command!