जहां कलेक्टर रहे उसी सीट से पहली बार चुनावी मैदान में तारांचद मीणा, बूथ पर वोट डालने पहुंचे तो देखिए उन्होंने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे. उन्होंने शहर के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

Google CTA

मेवाड़ की सबसे हॉट सीट उदयपुर में कांग्रेस से प्रत्याशी ताराचंद मीणा मैदान में हैं. उन्हें यहां से चुनौती बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार मन्नालाल रावत दे रहे हैं. पूर्व कलेक्टर ताराचंद मीणा ने उदयुपर में अब तक कई बार चुनाव संचालित करवाए. लेकिन पहली बार वो खुद चुनावी मैदान में है. उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा (Tarachand Meena) अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे. उन्होंने शहर के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.