Ramprasad के घर पहुंचे Pilot, Mahesh Joshi पर क्या बोले?

ADVERTISEMENT

Sachin Pilot target on Mahesh joshi

Google CTA

रामप्रसाद मीणा ने 17 अप्रैल को अपनी जान दे दी ।जिसके बाद कोई सरकार का नुमांइदा तो इस चौखट पर दर्द बांटने नहीं पहुंचे । लेकिन अब पूर्व डिप्टी सचिन पायलट रामप्रसाद मीणा के घऱ पहुंचते हैं और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।सचिन पायलट जैसे ही रामप्रसाद मीणा के परिजनों से मिले तो कहा की जो भी आरोपी हो और उसका कद कितना भी बड़ा हो, सरकार को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. हमें समझ में नहीं आ रहा है कि जांच में देरी क्यों हो रही है. जब मंत्री महेश जोशी के बारे में पूछा तो कहा की महेश जोशी को इस्तीफ़ा देना चाहिए या नहीं, ये तो उन पर निर्भर करता है. हर आदमी के नैतिकता के अपने-अपने मापदंड होते है.साथ ही जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र भेजा है। इसमें परिवार को न्याय देने और उनके साथ जो अत्याचार हुआ, उसका मुआवजा देने की मांग की गई है।दरअसल रामप्रसाद मीणा अपनी ज़मीन पर एक मकान बनाना चाहता था। जिससे उसका परीवार सुखी से रह पाए। लेकिन उस ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। रामप्रसाद मीणा ने जान देने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें सभी कागज़ात होने की बात कही । उसके बावजूद वह अपना घर नहीं बना पा रहा था। जिसका आरोप रामप्रसाद मीणा ने मंत्री महेश जोशी सहित कई लोगों पर लगाया है। ऐसे में परिवार अब इंसाफ की गुहार कर रहा है। मरने से पहले रामप्रसाद मीणा ने वीडियो में कहा की मैं सांसद किरोड़ी लाल मीणा से निवेदन करता हूं कि मेरे परिवार को इंसाफ दिलाएं।जिसके बाद बाबा बीमार हालत में भी धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए। लेकिन अब परिवार को इंतज़ार है इस बात का की आखिरकार जिस शख्स की वजह से उनके घर का चिराग बुझ गया उस पर कब और क्या कार्रवाई होगी।

Sachin Pilot target on Mahesh joshi