राजस्थान में एक्टिव हुआ एंटी-साइक्लोन, अगले 1 सप्ताह तक झुलसाएगी भीषण गर्मी!

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी होगी. दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में जल्द 40 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है.

Rajasthan weather
Rajasthan weather
social share
google news

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है. 6 मार्च को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के समय तेज गर्मी महसूस होगी. 

प्रदेश में लगातार बढ़ रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा है. वहीं कई जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच पहुंच गया है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती परिसंचरण (Anticyclonic circulation) बना हुआ है. इसी के प्रभाव से राजस्थान में हवा शुष्क बनी हुई है और तापमान लगातार बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें...

6 मार्च को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा. कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं के कारण गर्मी का असर बढ़ सकता है.

जयपुर में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

इन जिलों में दर्ज हुआ अधिक तापमान

राजस्थान के अलग-अलग शहरों में पिछले 24 घंटे में तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया..

  • अजमेर में अधिकतम तापमान करीब 35.2 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहा.
  • भीलवाड़ा में अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम लगभग 13.8 डिग्री दर्ज किया गया.
  • वनस्थली में दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम करीब 16 डिग्री रहा.
  • अलवर में अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम करीब 17 डिग्री दर्ज हुआ.
  • जयपुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  • पिलानी में अधिकतम 37.9 डिग्री और न्यूनतम करीब 17 डिग्री रहा.
  • सीकर में अधिकतम 34.2 डिग्री और न्यूनतम लगभग 16.5 डिग्री दर्ज हुआ.
  • कोटा में दिन का तापमान 36.3 डिग्री और रात का 19.4 डिग्री रहा.
  • चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 37.4 डिग्री और न्यूनतम करीब 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  • डबोक (उदयपुर) में अधिकतम 36.1 डिग्री और न्यूनतम लगभग 15.9 डिग्री दर्ज हुआ. 

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम करीब 19.6 डिग्री रहा.
जैसलमेर में अधिकतम 37.6 डिग्री और न्यूनतम लगभग 18.7 डिग्री दर्ज हुआ.
जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20.9 डिग्री रहा.
फलोदी में अधिकतम 37.8 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया.
बीकानेर में अधिकतम 37.4 डिग्री और न्यूनतम करीब 20.4 डिग्री रहा.

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है.

खासकर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में 8 से 10 मार्च के बीच कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

इस वजह से मार्च के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेज होने लगा है और आने वाले दिनों में इसका असर और ज्यादा महसूस किया जा सकता है.

    follow on google news